Wednesday, December 1, 2010

रेत के महेल

सपने सजाते हैं लोग
दिल जाता है बहेल
बनाते हैं जाने क्यों लोग
रेत के महेल॥

हवा से बिखर सकता है
लहरों के आगोश में सिमट सकता है
फिर भी लोग बनाते हैं,
रेत के महेल॥

कुछ सींचते हैं मिटटी से, पत्थर से,
सपने उनके दूर तलक रहते हैं
नहीं कहलाते वो सिर्फ रेत के महेल॥

और कुछ युहीं छोड़ जाते हैं
सब बह जाता है
बचती है तो सिर्फ रेत,
नहीं बचते, वो रेत के महेल॥

Tuesday, August 31, 2010

Contemplations

I look at my life
and I think of the past
I look at my life
and wonder how long it'll last.

I look ahead at the road
and I see my journey end.
But I hope in my mind,
its just another bend.

I think of the time
when I will have my last breath
And leave this world behind
in the loving embrace of death.

I look at my life
to see what I am leaving
And yet in my heart
I am not grieving.

May be I want
to live a little more
But then I see,
I am already at the shore.

I look back to find
something worth living for
But then I find that
Dying is the day worth living for.
Dying is the day worth living for...

Wednesday, January 27, 2010

दिल धुन्ड़ता मेरा अब तुझे रात दिन
कटती नहीं ज़िन्दगी अब यूँ तेरे बिन॥

तलाश है तेरी, जाने कबसे मुझे।
जगती नहीं रातें और दिन भी बुझे बुझे
पर तू न मिली, सब पलछिन तेरे बिन॥

दिल धुन्ड़ता मेरा अब तुझे रात दिन
कटती नहीं ज़िन्दगी अब यूँ तेरे बिन॥

ख्वाबों में रोज़ आती हो, हकीक़त में भी आ ।
पर यूँ दूर रहकर अब मुझको न सता।
अब मिल भी जाओ, जग सुना तेरे बिन ॥

दिल धुन्ड़ता मेरा अब तुझे रात दिन
कटती नहीं ज़िन्दगी अब यूँ तेरे बिन॥